img

Breaking News

पिथौरागढ़ !

पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। लगातार मूसलाधार बारिश होने से नदी नाले उफनाये हुए हैं। बृहस्पतिवार को अपनी छुट्टी पूरी कर आईटीबीपी यूनिट में लौट रहे एक जवान की नाले में बहने से मौत हो गई, जबकि जवान का भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मदकोट निवासी कैलाश जोशी उम्र 35 वर्ष आईटीबीपी में तैनात था। वह एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह यूनिट में लौटने के लिए अपने भाई अनिल जोशी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल में जौलजीबी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान एक नाले में उनकी मोटरसाइकिल बह गई। इस दुर्घटना में कैलाश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अनिल जोशी को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। आइटीबीपी जवान की मौत से उसके घर में मातम छाया हुआ है।

घायल का उपचार करते चिकित्सक।