img

Breaking News

 

कोटद्धार। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।शुक्रवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित तिराहे पर पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंन्द्रमोहन खर्कवाल एवं महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि बाबा रामदेव आयुर्वेद के नाम पर देश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंतजलि में उत्पादित कई प्रोडक्टों की गुणवत्ता में मिलावट पाये जाने से देश में प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन देश की भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर अपने प्रोडक्टों को बेच रहे हैं। कहा कि सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की पृष्ठभूमि बलिदानी रही है।इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, प्रीति, विनीता भारती, शंकुतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, हर्षिता, जितेन्द्र भाटिया, धीरेन्द्र बिष्ट, गोपाल रावत, हयात सिंह मेहरा, प्रदीप नेगी, महावीर सिंह रावत, हरेन्द्र पुंडीर, विजय माहेश्वरी, मातबर सिंह, विजय नारायण सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल मौजूद थे।