img

Breaking News

 

कोटद्वार।  

ऐजुकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित ग्रैंड जूरी अवार्ड्स में देश के एनवायरनमेंट फ्रेंडली स्कूलों में हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार ने सातवां स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित इस समारोह में देश के 1000 से ज्यादा स्कूलों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी मुख्य और उभरते हुए स्कूलों को मापदंड में आंका गया। जिसमें पढ़ाई के लिए स्वस्थ वातावरण एवं छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरुक बनाना अहम मापदंड हैं। यह पुरूस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सबसे सम्मानित पुरूस्कारों में से एक है।हेड हेरिटेज एकेडमी की ओर से प्रधानाचार्या रूपमाला सिंह और कर्नल कुंवर अजय सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।